CG: अंबेडकर अस्पताल में नवजात चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने किया जेल दाखिल

रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल में बीते 4 जनवरी को 1 दिन का बच्चा की होने से हड़कंप पांच गया था। इस मामले में रायपुर रेलवे स्टेशन से 2 महिला आरोपियों को पकड़कर बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को लौटा दिया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक फरार युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पकडे गए आरोपी को पूर्व में पकड़ी गई महिला आरोपी का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बच्चा चोरो कर ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे रानी साहू और पायल साहू को ट्रेन का चेन पुलिंग कर पकड़ा गया था। इस दौरान रानी साहू का बेटा राजा साहू पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। वहीं मुखबीर की सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी राजा साहू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई