भांडुप बस हादसे का CCTV वीडियो आया सामने, सड़क पर खड़े लोगों को कुचलती दिखी बेकाबू बस

मुंबई के भांडुप इलाके में हुए दर्दनाक बस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने हादसे की भयावहता को साफ कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों की भीड़ पर चढ़ गई। जान बचाने के लिए कई लोग पास की दुकानों में भागते नजर आए, लेकिन कुछ लोग बस की चपेट में आ गए।

घटना भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बस ने नियंत्रण खो दिया और सीधे भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में कुल 14 पैदल यात्री बस की चपेट में आए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जबकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, ब्रेक फेल होने या चालक की लापरवाही के कारण हुई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में पुलिस की मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई