सीसीटीवी ने पकड़वाया चोर: जांजगीर चांपा में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास नाकाम

जांजगीर चांपा: जांजगीर चांपा में दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है. चोर की सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

चोर की हरकत सीसीटीवी में कैद: दरअसल ये पूरी घटना जांजगीर चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. आईबी रेस्ट हॉउस के पीछे सूने मकान में एक युवक दिन के उजाले में चोरी की नीयत से घुसा. चोर ने अपने हाथ में एक रॉड लेकर पहले तो सीसीटीवी कैमरे में लगे केबल को तोड़ दिया. इसके बाद वो घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया. हालांकि चोर के हाथ कुछ नहीं लगा और वो वापस वहां से लौट गया. चोर की ये पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई.

जानकारी के बाद मकान मालिक ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत कर दी. शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान नैला वार्ड 6 निवासी क्रांति यादव के तौर पर हुई. क्रांति यादव पहले भी चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button