CBSE बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से; डायबिटिक छात्र को खाना लाने की इजाजत, नकल करने पर दो साल के लिए होगा निलंबन

रायपुर। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। राजधानी रायपुर में कुल 69 सीबीएसई स्कूल हैं, जहां परीक्षा के दौरान नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बोर्ड ने गाइडलाइन्स जारी की हैं। बोर्ड के अनुसार,

अगर कोई छात्र परीक्षा के दौरान मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे अगले दो साल तक परीक्षा से निलंबित कर दिया जाएगा। साथ ही, जो छात्र परीक्षा से संबंधित अफवाहें फैलाएंगे, उन्हें न सिर्फ इस साल की परीक्षा से, बल्कि अगले साल की परीक्षा से भी निलंबित किया जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए हैं ताकि निगरानी की जा सके।

शुगर पीड़ित छात्रों को राहत

गाइडलाइन्स के अनुसार, छात्रों को कागज के टुकड़े, कैलकुलेटर, मोबाइल पेन, पेन ड्राइव, ब्लू टूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा पर्स, डिजाइनर चश्मे और पाउच भी लाना मना है। हालांकि, डायबिटीज से पीड़ित छात्रों को खाने का सामान ले जाने की छूट दी गई है। इस बार सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के दौरान नियमों को कड़ा किया है, जिससे नकल और अन्य गड़बड़ियों को रोका जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई