CBSE BOARD EXAM: परीक्षा कल से; गाइड लाइन जारी, सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने पर होगी FIR

 रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कल, 15 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है। इस साल देशभर से 44 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

CBSE ने परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना छात्रों के लिए अनिवार्य है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र का दौरा करें, ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्र में CCTV कैमरे लगाए गए हैं और सहायक अधीक्षक की निगरानी होगी। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग सख्त मना है।

परीक्षा का समय और शेड्यूल

  • 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2024 तक होगी।
  • 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक होगी।
  • परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होगा (कुछ विषयों की परीक्षा 12:30 बजे तक)।
  • छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
  • परीक्षा केंद्र में सुबह 10:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

गाइडलाइंस और जरूरी निर्देश

  • ड्रेस कोड: रेगुलर छात्र अपनी स्कूल की यूनिफॉर्म में परीक्षा देंगे, जबकि प्राइवेट छात्र हल्के या उजले रंग के कपड़े पहनेंगे।
  • परीक्षा में क्या लाना है?: बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। रेगुलर छात्रों को स्कूल का आईकार्ड और प्राइवेट छात्रों को सरकारी फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
  • परीक्षा केंद्र में ले जाने योग्य चीजें: पारदर्शी पाउच में पेंसिल, नीली स्याही, स्केल, इरेज़र, राइटिंग पैड, साधारण घड़ी, पारदर्शी पानी की बोतल, मेट्रो कार्ड/बस पास।
  • परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित चीजें: किताबें, नोट्स, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैल्कुलेटर (सिर्फ विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को अनुमति)।

 सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर कार्रवाई

CBSE ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें अगले साल की परीक्षा से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।

उत्तर पुस्तिका में संदेश लिखने पर होगी कार्रवाई

उत्तरपुस्तिका में गाली-गलौच या धमकी भरे संदेश लिखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में इन दिशा-निर्देशों का पालन करना छात्रों के लिए बहुत जरूरी है, ताकि परीक्षा के दौरान कोई भी असुविधा न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई