CBI ACTION: पोंजी स्कीम और करोड़ों की जालसाजी करने वाले दो मास्टर माइंड सीबीआई कस्टडी में

दिल्ली। फर्जी स्कीम के सहारे देश का करोड़ो रुपए लेकर विदेश भागने वाले दो जालसाजों को इंटरपोल की मदद से सीबीआई ने पकड़ा है। इंटरपोल की मदद से थाईलैंड से इन भगोड़ो को भारत वापस लाया गया है। ये आोपी 150 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जीवाड़े में शामिल थे। ये आरोपी तमिलनाडु और गुजरात में अलग-अलग मामलों में वांछित थे। इस ऑपरेशन का समन्वयन सीबीआई ने किया था।
पहला आरोपी जनार्थन सुंदरम है, जिस पर पोंजी स्कीम के जरिए निवेशकों से 87 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है। तमिलनाडु पुलिस ने कोलकाता हवाई अड्डे पर उसे गिरफ्तार किया। सीबीआई ने 21 जून 2023 को इंटरपोल से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। 28 जनवरी 2025 को जब सुंदरम बैंकॉक से भारत आ रहे थे, तो उन्हें रेड नोटिस के आधार पर भारत प्रवेश से रोका गया। दूसरे आरोपी वीरेंद्रभाई मणिभाई पटेल हैं, जिन पर 77 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। यह मामला गुजरात पुलिस द्वारा दर्ज किए गए जालसाजी और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर वीरेंद्रभाई पटेल को अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई की इस कार्रवाई से फर्जीवाड़े के बड़े मामलों में बड़ी सफलता मिली है।





