सावधान : अब QR code के जरिए हो रहे स्कैम, पेमेंट से पहले जरुर करें ये काम…

क्या आप भी आनलाइन पेमेंट एप्स का इस्तेमाल करते हैं और हर जगह स्कैन एंड पे का option युज करते हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि इससे आप हो सकते किसी बड़े स्कैम का शिकार.  मार्केट में नए तरह का स्कैम आ गया है… जिसमें स्कैमर्स लोगों को QR code के जरिए भी निशाना बनाने लगे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये स्कैमर्स online प्लैटफार्म्स का इस्तेमाल करने वालों को निशाना बना रहे हैं. इसमें डिलीवरी boy आपको एक  स्क्रैच कार्ड  देगा, जिसमें QR code  होता है.

कई मामलों में सिर्फ लॉयल कस्टमर्स को ही यह ऑफर दिया जा रहा है. इस स्क्रैच कार्ड से iPhone, Apple Watch या किसी डिवाइस को जीतने का दावा डिलीवरी ब्वॉय करता है. फिर आपको मनाने के लिए ये भी कह सकता है कि कार्ड को स्क्रैच करने के बाद आपको 5000 रुपये या 10,000 रुपये मिल सकते हैं. फिर वह आपको एक QR कोड स्कैन करने के लिए कहता है और आपके फोन का डेटा, बैंक डिटेल्स, पर्सनल फोटो और कई दूसरी जरूरी जानकारी स्कैमर के साथ शेयर हो जाती है.

ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसके जरिए आप इस स्कैम से बच सकते हैं. किसी भी QR कोड को स्कैन करने या उससे पेमेंट करने से पहले आप उसकी डिटेल्स जरूर चेक कर लें.

QR कोड को स्कैन करने का फैसला करने से पहले QR कोड के सोर्स की जांच करें.

अनजान व्यक्ति मैसेज या ईमेल के जरिए आपको QR कोड भेजे तो उसे पूरी तरह इग्नोर करें. इससे आपको फोन में वायरस या सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो सकते हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई