ऑनलाइन ठगी का मामला, शेयर मार्केट में पैसे डबल करने का लालच देकर लाखों की ठगी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. जहां अनजान कॉलर ने शेयर मार्केट में निवेश कर पैसा दोगुना करने और परमानेंट जॉब देने का लालच दिया. और विश्वास में लेकर आरोपियों ने उनसे अलग-अलग किश्तों में लाखों रुपये ऐंठ लिए. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

दरअसल जालसाजों ने बिलासपुर निवासी राकेश शर्मा को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने और स्थायी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने फोन पर भरोसा जीतकर अलग-अलग किश्तों में 7 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। जब लंबे समय तक न तो पैसा दोगुना हुआ और न ही नौकरी मिली, तब राकेश को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई