बिना अनुमति सभा करने पर दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी सहित छह पर मुकदमा

श्योपुर : विजयपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर 25 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के समर्थन में बिना अनुमति आमसभा करने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, भांडेर के विधायक फूलसिंह बरैया, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा, ब्लाक अध्यक्ष हरिकिशन कुशवाह पर आचार संहिता उल्लंघन को लेकर बीएनएस की धारा 126, 223, 285 के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।

13 नवंबर को मतदान

विजयपुर में 13 नवंबर को मतदान होना है। 25 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के समर्थन में दिग्गज नेताओं ने रोड शो कर आमसभा की थी। सभा में काफी भीड़ जुटी थी। शनिवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देकर कांग्रेस द्वारा बिना अनुमति के सभा करने और आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत की थी।

दूसरी जगह सभा की

एसडीओपी राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कांग्रेस द्वारा जहां सभा करने की अनुमति ली थी, वहां न करते हुए दूसरी जगह सभा की थी। एफएसटी दल के प्रभारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि विजयपुर में कांग्रेस के बड़े नेताओं पर दो दिन में कांग्रेस नेताओं पर ये दूसरी एफआइआर हुई है। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत का पुराना वीडियो बहुप्रसारित करने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button