रायपुर में साइबर अपराध से बचाव का अभियान: जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

साईबर स्पेस के संबंध में राज्य व्यापी साईबर अपराध जन जागरूकता अभियान 05.10.2024 से 19.10.2024 तक चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के द्वारा जिले के नागरिकों को साइबर स्मार्ट बनाने ‘‘साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा’’ कार्यक्रम के तहत व्यापक साईबर जन जागरूकता अभियान का जोर-शोर से शुभारम्भ किया गया है। उक्त के तारतम्य में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट व्यक्ति माननीय विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा, माननीय विधायक आरंग खुशवंत साहेब एवं माननीय विधायक धरसींवा अनुज शर्मा एवं अन्य के द्वारा भी पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे साईबर जन जागरूकता पखवाड़े के संबंध में विडियों मैसेज के माध्यम से लागों को जागरूक किया गया है।

जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस की साईबर व थानों की टीमों द्वारा रायपुर के अलग – अलग थाना विधानसभा, सिविल लाईन, मुजगहन, पुरानी बस्ती, एवं गुढ़ियारी के विभिन्न कार्यालयों, आवासीय कॉलोनियों सहित अन्य मुख्य चौक में साइर्बर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत साईबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर रूचि लेते हुए अपनी सहभागिता निभाई तथा उनके द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं को दूर किया गया। इस दौरान आमजन के बीच साइबर अपराध एवं उससे बचाव संबंधी विडियो को प्रसारित करने के साथ ही पाम्पलेट भी बांटे गये।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई