सरगुजा में अनफिट पुलिसकर्मियों को फिट बनाने की मुहिम, CRPF सेंटर में चल रही खास ट्रेनिंग

सरगुजा। अब सरगुजा संभाग में पुलिसकर्मियों को फिट रखने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। वर्षों से सेवा दे रहे पुलिस जवानों को फिट बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वे बेहतर पुलिसिंग के साथ स्वस्थ जीवन भी जी सकें।

सुबह 4 बजे मैदान में पसीना बहाते ये कोई नए भर्ती जवान नहीं, बल्कि आरक्षक, प्रधान आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक के अनुभवी पुलिसकर्मी हैं, जो इस ट्रेनिंग का हिस्सा बने हैं।

यह पहल आईजी दीपक झा के निर्देश पर शुरू की गई है। उन्होंने ऐसा डेटा तैयार कराया, जिसमें शारीरिक रूप से कमजोर और व्यसन के कारण स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे पुलिसकर्मियों की पहचान की गई। करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी अनफिट पाए गए, जिन्हें अब 50-50 के बैच में CRPF के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आईजी ने साफ कहा है कि यह कोई सजा नहीं है, बल्कि जवानों को स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाने की कोशिश है, ताकि वे अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर सकें और बेहतर पुलिसिंग भी कर सकें।

ट्रेनिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को नियमित एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन कराया जा रहा है। हफ्ते में एक दिन का अवकाश भी दिया जाता है। खान-पान पर सख्ती रखी जा रही है, जिसका सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। ट्रेनिंग ले रहे जवानों के मुताबिक, उनकी शारीरिक समस्याएं कम हुई हैं और उनका वजन 4 से 5 किलो तक घटा है। वे अब खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान और युवा महसूस कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई