4 फरवरी को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 04 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट के फैसलों पर प्रदेश की नजरें टिकी रहेंगी।




