साय कैबिनेट की बैठक पूरी, पढ़े सरकार के प्रमुख निर्णय…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में साढ़े 11 बजे से कैबिनेट बैठक शुरू हुई। यह बैठक विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया।
मुख्य निर्णय:
- वित्तीय वर्ष 2024-2025 के तृतीय अनुपूरक अनुमान: मंत्रिपरिषद ने विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप को मंजूरी दी।
-
वर्ष 2025-2026 का बजट अनुमान: मंत्रिपरिषद ने विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप को भी अनुमोदित किया।
-
कृषि क्षेत्र में सुधार: राज्य के किसानों के लिए उन्नत बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार क्रय नियम-2002 में बदलाव किया गया। इसके तहत बीज निगम द्वारा पंजीकृत बीज उत्पादक किसानों से बीज की खरीद की जाएगी।
-
लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक-2025: मंत्रिपरिषद ने इस विधेयक के प्रारूप को भी मंजूरी दी।
-
विधानसभा अभिभाषण: छत्तीसगढ़ राज्यपाल महोदय के अभिभाषण को मंजूरी दी गई, जो फरवरी-मार्च 2025 के पंचम सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।
-
कृषि उपार्जन: खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए किसानों से धान उपार्जन की शेष राशि के भुगतान हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ को 3300 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि का अनुमोदन।
-
स्टाम्प शुल्क: भारतीय स्टाम्प अधिनियम-1899 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप को मंजूरी दी गई, जो बैंक गारंटी से संबंधित विलेखों पर स्टाम्प शुल्क की दरों का निर्धारण करेगा।
-
वन विभाग में पद सृजन: 1992-1994 बैच के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को यथास्थान प्रधान मुख्य वन संरक्षक के समकक्ष स्केल देने के लिए आवश्यक पद सृजन का निर्णय लिया गया।





