छत्तीसगढ़ में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 21 अगस्त तक शामिल होंगे नए मंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से टल रहा मंत्रिमंडल विस्तार अब जल्द होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में साफ संकेत दिए हैं कि इंतजार अब ज्यादा दिन का नहीं है। उन्होंने कहा – “इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा।”
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 22 अगस्त से विदेश दौरे पर रवाना होंगे। उससे पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने की पूरी संभावना है। भाजपा हाईकमान से भी इसकी मंजूरी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि 21 अगस्त से पहले तीन नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी।
सीएम साय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद भी इस विषय पर इशारा कर चुके थे। उन्होंने कहा था कि अब इंतजार खत्म होने वाला है और जल्द ही मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जाएंगे।





