छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल रमेन डेका ने तीन नए मंत्रियों को दिलाई शपत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में तीन विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नए मंत्रियों में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। इनके शपथ ग्रहण के साथ ही लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर विराम लग गया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि विष्णुदेव साय की सरकार बनने के लगभग 20 महीने बाद मंत्रिमंडल का यह विस्तार किया गया है।





