कैब ड्राइवर की आंख में चाकू मारकर लूटा था मोबाइल, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: कैब ड्राइवर के आंख में चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले बदमाश को मयूर विहार थाने की पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को त्रिलोकपुरी से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है. उसकी पहचान विजय सिंह के रूप में हुई है. डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया ने बताया की 8 सितंबर को की रात लगभग 11.20 बजे रात को मयूर विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आंख में चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी.
इसके बाद इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एसआई विशाल और हेड कॉन्स्टेबल घटनास्थल पहुंचे, जहां पता चला कि घायल मंगल प्रसाद राम बृज को एलबीएस अस्पताल भेजा गया है. टीम ने अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किया, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि लगभग 10:30 बजे रात में वह अपनी ड्यूटी खत्म कर कार पार्क कर रहा था. तभी एक लड़का वहां आया और गाली-गलौज करने लगा. इतना ही नहीं, उसने चाकू मारकर फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गया.
कुछ देर बाद उसने वापस आकर अन्य लोगों को गाली दी, लेकिन जब लोगों ने उसे पीटा तब वो किसी तरह बचकर फरार हो गया. शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई. सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें आरोपी की पहचान विजय सिंह (28) के रूप में रूप में की गई. स्थानीय निवासियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से फोन और खून से सना चाकू बरामद किया गया. न वह कई लूट और झपटमारी के मामलों में शामिल रहा है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई