व्यवसायी के कार का कांच तोड़कर चोरी, अंदर रखे नगदी ले उड़े चोर

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के गंजपारा वार्ड 4 में व्यवसायी विनोद अग्रवाल की हुंडई क्रेटा कार का शीशा तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। रात को विनोद अपनी कार को घर के सामने खड़ा कर लॉक कर दिया था, लेकिन सुबह 8 बजे देखा गया कि ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ है और कार से बैग चोरी हो गया, जिसमें ₹5000 नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज थे।

घर के सीसीटीवी फुटेज में वार्ड क्रमांक 3 निवासी दुर्गेश चौहान कार का शीशा तोड़ते और बैग चुराते हुए नजर आया। साथ ही उसके साथ अंकित चौहान, सिद्धार्थ चौहान, रोहित चौहान, नितिन यादव, और नीरज ध्रुव मौजूद थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button