ट्रायल रूम में हिडन कैमरा लगाकर कारोबारी बाप-बेटे ने बनाए एमएमएस, केस दर्ज

शहडोल।  मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव से महिलाओं की निजता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कपड़ा दुकान में युवतियों और महिलाओं के कपड़े बदलने के समय उनका वीडियो चेंजिंग रूम में छिपे कैमरे से रिकॉर्ड किया जा रहा था।

यह शर्मनाक काम दुकान के मालिक नारायणदीप गुप्ता और उसके 14 वर्षीय बेटे द्वारा किया जा रहा था। मामला तब उजागर हुआ जब आरोपी का बेटा वीडियो को अपने मोबाइल में सेव कर दोस्तों को भेजने लगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे गांव में दहशत और आक्रोश फैल गया। पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर साक्ष्य जुटाए। जांच में CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें दुकानदार को कई बार चेंजिंग रूम में महिलाओं के कपड़े बदलते समय अश्लील हरकत करते देखा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354C, 509 और IT एक्ट की धारा 66E, 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि वायरल वीडियो के बाद त्वरित कार्रवाई की गई है और आगे जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई