व्यापारी से 90 लाख की ठगी, निवेश के नाम पर ऐंठे पैसे

बिलासपुर : बिलासपुर के एक व्यापारी ने अपने कॉलेज के जूनियर पर 90 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। व्यापारी का कहना है कि आरोपी अरविंद चौरसिया ने उनके साथ जान-पहचान का फायदा उठाकर उनकी कंपनी में नौकरी हासिल की और फिर निवेश के नाम पर उनसे भारी रकम ऐंठ ली। जब व्यापारी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में बिलासपुर छोड़कर फरार हो गया….

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी जमा पूंजी और रिश्तेदारों से उधार लेकर अरविंद चौरसिया को अलग अलग कई किश्तों में दी ऑनलाइन माध्यम से 90 लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने कुछ रकम लौटाई, लेकिन बाकी पैसे वापस नहीं किए। जब व्यापारी ने आरोपी और उसके परिवार से संपर्क किया, तो उन्हें धमकियां दी गईं। अब पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button