चर्च को दी गई 6 एकड़ जमीन पर हो रहे व्यवसाय, शासन ने वापस ली जमीन

रायपुर। राजभवन के सामने अंग्रेजों के समय यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट को आवंटित की गई लगभग 6 एकड़ जमीन को राज्य शासन ने वापस ले लिया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि जमीन का उपयोग धार्मिक कार्यों के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। गॉस मेमोरियल और बाबर बंगला के नाम से जानी जाने वाली यह जमीन अब राज्य सरकार के अधीन होगी।

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों से इस जमीन पर फन वर्ल्ड, प्रदर्शनी और अन्य व्यावसायिक आयोजन होते रहे, जिससे बच्चों और युवाओं का खेल मैदान छिन गया। इसको लेकर हिंदू स्वाभिमान संगठन ने 2017 में रायपुर संभागायुक्त को शिकायत सौंपी थी और जमीन शासन को सौंपने की मांग की थी। आठ साल से मामला लंबित था, लेकिन अब संभागायुक्त ने कलेक्टर को जमीन कब्जे में लेने का आदेश जारी कर दिया है।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि यह जमीन अब नगर निगम को मिल रही है और इसका उपयोग आम जनता के हित में किया जाएगा। यहां उपयोगी सुविधाएं और शहर के विकास से जुड़ी योजनाएं लागू होंगी। इस पर टाउन प्लानर्स और आर्किटेक्ट सर्वे कर रहे हैं। उधर, चर्च के पदाधिकारी नितिन लोरें ने इस कार्रवाई को अवैध बताया और कहा कि वे हाईकोर्ट में जाकर स्टे लेने की कोशिश करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई