CG Breaking:तहसील कर्मचारी के घर चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

CG Breaking:कोरबा। शहर के प्रशासनिक कॉलोनी में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और वहां से जेवरात और नकदी चुरा ले गए। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। चोरी का शिकार हुए घर के मालिक ओडी लदेर तहसील कार्यालय में कार्यरत हैं।

पूरा परिवार था बाहर, चोरों ने उठाया फायदा

चोरी के वक्त घर में कोई नहीं था। पूरा परिवार बिलासपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। हैरानी की बात यह है कि चोर सिर्फ कीमती सामान ही नहीं, बल्कि घर का राशन तक ले गए।

बेटी की शादी के लिए रखे जेवर भी चोरी

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरी किए गए जेवर उनकी बेटी की आने वाली शादी के लिए रखे गए थे। चोरों ने अलमारी और पेटी खोलकर सारा कीमती सामान निकाल लिया। इसके अलावा गुल्लक में रखे करीब 20,000 रुपए भी चोरी हो गए।

घर का सामान पूरी तरह बिखरा मिला

घटना के बाद जब परिवार घर लौटा, तो हर तरफ सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और पलंग के अंदर रखा सामान बाहर निकला हुआ था। चोरी की इस घटना के बाद परिवार सदमे में है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई