बेंगलुरु में बुलडोजर एक्शन: 200 से ज्यादा घर गिराए, सैकड़ों लोग बेघर, कांग्रेस को भी मिली नसीहत

बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार ने अवैध निर्माणों को गिराने के लिए बड़े पैमाने पर बुलडोजर अभियान चलाया, जिसमें 200 से ज्यादा घर गिराए गए और सैकड़ों लोग, ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के, बेघर हो गए। प्रभावितों का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया और पुलिस ने जबरदस्ती बेदखल किया।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से बात कर गंभीर चिंता जताई और प्रभावित परिवारों के लिए पुनर्वास और राहत सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। 22 दिसंबर की सुबह कोगिलु गांव के फकीर कॉलोनी और वसीम लेआउट में कार्रवाई के दौरान करीब 400 परिवार ठंड में सड़कों और अस्थायी शेल्टरों में रात बिताने को मजबूर हुए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले 25 साल से उसी इलाके में रह रहे हैं और उनके पास वैध आधार कार्ड और वोटर आईडी हैं। अधिकांश बेघर लोग प्रवासी मजदूर हैं।

इस घटना ने कांग्रेस सरकार के लिए विवाद खड़ा कर दिया। लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, कुछ दलित और नागरिक संगठन भी इसमें शामिल हुए। केरल के मंत्री वी शिवनकुट्टी ने इसे ‘अमानवीय कार्रवाई’ करार दिया और कहा कि धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के नाम पर सत्ता में आने वाले लोग गरीबों के घर तोड़कर पाखंड दिखा रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई