बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तकरार…

बजट सत्र: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत होते ही राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में बहस छिड़ गयी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल के अभिभाषण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यानी (कांग्रेस) सरकार के आंकड़ों को कॉपी-पेस्ट कर राज्यपाल से अभिभाषण कराया गया है।
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि राज्यपाल के अभिभाषण में नया कुछ भी नहीं था और वही पुरानी बातें फिर से दोहराई गई हैं। उन्होंने कहा, हमारी सरकार में शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख राज्यपाल के अभिभाषण में किया गया है, लेकिन आंकड़े नहीं दिए गए। उदाहरण के लिए, 18 लाख आवास देने का फैसला हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में किया था, लेकिन अब तक कितने लोगों को आवास की चाबी दी गई है, इसका जिक्र नहीं किया गया।
वहीं, भाजपा विधायक राजेश मूणत ने पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों का जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में जो प्रमुख बातें हैं, वे सरकार के एक साल के कार्यकाल की हैं। मूणत ने यह स्पष्ट किया कि अभिभाषण में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का ही उल्लेख किया गया है और यह किसी की राजनीतिक बयानी से परे है





