स्कूल बंदी, सामाजिक अन्याय और किसानों के मुद्दे पर बसपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा, सामाजिक न्याय और किसानों से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। बसपा के जिला अध्यक्ष हेमचंद मिरी के नेतृत्व में यह ज्ञापन कलेक्टर को दिया गया, जिसमें तीन प्रमुख मुद्दों पर राज्यपाल से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की गई है।

बसपा ने सबसे पहले राज्य सरकार द्वारा 10,463 शासकीय स्कूलों को बंद करने के निर्णय को गरीब, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के बच्चों के भविष्य के लिए खतरनाक बताया। पार्टी ने इसे संविधान विरोधी करार देते हुए तुरंत स्कूल बंदी पर रोक लगाने की मांग की है।

दूसरा मुद्दा 10 जून 2024 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सतनामी समाज के निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी से जुड़ा है। बसपा ने इस मामले की न्यायिक जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

तीसरा मुद्दा किसानों से जुड़ा है। पार्टी ने सरकार पर रवि फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी न करने का आरोप लगाया है और खरीदी की गारंटी की मांग की है।

बसपा ने इन तीनों मुद्दों को जनहित से जुड़ा बताते हुए राज्यपाल से जल्द से जल्द हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई