बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी, अब हर मौसम में उड़ान संभव

रायपुर। भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से अपग्रेड कर 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर हर मौसम में विमानों का सुरक्षित संचालन हो सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बड़ा और दूरगामी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित व सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑल वेदर ऑपरेशन शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के इलाकों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी। इससे निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे राज्य राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और मजबूत बन रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई