BSNL का दिवाली बोनांजा: सीनियर सिटीजंस के लिए सम्मान प्लान और नए यूजर्स के लिए ₹1 वाला 4G ऑफर

गम लिमिटेड (BSNL) ने दिवाली के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ने Diwali Bonanza Campaign के तहत वरिष्ठ नागरिकों, नए ग्राहकों और मौजूदा यूजर्स के लिए कई विशेष प्लान लॉन्च किए हैं। यह ऑफर 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2025 तक लागू रहेगा।

इस अभियान के तहत सबसे खास पेशकश BSNL सम्मान प्लान है, जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है। इस प्लान की वार्षिक कीमत ₹1812 रखी गई है। इसमें यूजर्स को 365 दिनों की वैधता, प्रतिदिन 2GB डेटा, 100 SMS, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, एक फ्री सिम कार्ड और छह महीने की BiTV सब्सक्रिप्शन दी जाएगी।

नए ग्राहकों के लिए कंपनी ने ₹1 वाला विशेष 4G ऑफर भी पेश किया है। इस ऑफर के तहत नए यूजर्स को एक महीने तक मुफ्त मोबाइल सेवा मिलेगी। यह योजना BSNL के 4G नेटवर्क को अधिक सुलभ बनाने और नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने के उद्देश्य से लाई गई है। यह ऑफर 15 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा।

इसके अलावा कंपनी ने 485 रुपये और 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर फेस्टिव डिस्काउंट की भी घोषणा की है। यदि ग्राहक BSNL Self-Care App या वेबसाइट के माध्यम से रिचार्ज करते हैं, तो उन्हें तुरंत 2.5% की छूट मिलेगी, जबकि बाकी 2.5% राशि सामाजिक कल्याण योजनाओं में दान की जाएगी।

कंपनी ने एक Gift Recharge Offer भी शुरू किया है। इसके तहत यदि कोई ग्राहक किसी अन्य व्यक्ति के लिए BSNL रिचार्ज गिफ्ट करता है, तो उसे अतिरिक्त 2.5% की छूट मिलेगी।

BSNL का यह दिवाली ऑफर न केवल नए ग्राहकों को आकर्षित करेगा, बल्कि मौजूदा यूजर्स के लिए भी त्योहारी मौसम में लाभदायक साबित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई