सुकमा में युवती की निर्मम हत्या: अर्धनग्न लाश मिली, पुलिस ने मामला दर्ज किया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कैंपस में एक युवती की अर्धनग्न सड़ी-गली लाश मिली है। उसका सिर धड़ से अलग था। कपड़े झाड़ियों में पड़े मिले। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, KVK कैंपस के ब्लॉक-3 के पास मंगलवार को शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि, इलाके के लोग लकड़ी लेने के लिए गए थे। तभी झाड़ियों के पास से बदबू आ रही थी। लोग जब पास पहुंचे तो वहां लाश पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुकमा थाने से जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सुकमा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने कहा कि, पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। सिर भी शव से अलग मिला है। जिस जगह शव पड़ा हुआ था वहां से कुछ ही दूरी पर खोपड़ी मिली है। लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है। पुलिस की माने तो शव देख अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह लाश करीब 10 दिन पुरानी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई