भाई ने किया मकान पर जबरन कब्जा, बहन ने मांगा न्याय

बिलासपुर। शहर के विनोबा नगर में रहने वाली कुमारी अर्चना लाल ने अपने ही भाई पर मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर वे आईजी ऑफिस पहुंचीं और शिकायत दर्ज करवाई।

अर्चना लाल, पिता स्वर्गीय मिल्टन लाल, विनोबा नगर तालापारा रोड स्थित बर्न अस्पताल के पास रहती थीं। वे अविवाहित हैं और माता-पिता के निधन के बाद अकेले अपने घर में रह रही थीं। जीवन यापन के लिए उन्होंने अपने मकान के सामने बनी तीन दुकानों को किराए पर दिया था।

अर्चना ने बताया कि कुछ समय पहले वे स्वास्थ्य कारणों से इलाज के लिए रायपुर गई थीं। जब वापस लौटीं तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और किसी और ने नया ताला लगा दिया है। जब उन्होंने पता किया तो मालूम चला कि उनके भाई अरुण लाल ने जबरन घर पर कब्जा कर लिया है।

अर्चना का आरोप है कि जब उन्होंने भाई अरुण से इस बारे में बात की तो उसने धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। अरुण का कहना है कि यह मकान उसकी भी संपत्ति है और वह इसे नहीं छोड़ेगा।

अर्चना का कहना है कि उनके पास इस मकान के अलावा कोई और संपत्ति नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और उन्हें उनका घर वापस मिले। अर्चना ने यह भी कहा कि वे इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से भी मिलेंगी ताकि जल्द से जल्द समाधान हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button