Breaking news: 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8-8 लाख रुपए का इनामी दंपत्ति भी शामिल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है … जहां नक्सली दंपत्ति सहित 22 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है.. जो अलग अलग नक्सल संगठनों के सदस्य हैं… इसमें 9 लड़किया और 13 लड़के शामिल है.. और इन सब पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था… वहीं सरेंडर करने वाले नक्सलियों में शामिल दंपत्ति पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था… जबकि 2 अन्य नक्सलियों पर 5 लाख- लाख रुपए का इनाम घोषित था…

इन नक्सलियों ने सुकमा एसपी और सीआरपीएफ के डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण किया। यह बड़ी सफलता सुरक्षा बलों की रणनीति और इलाके में बढ़ते दबाव का परिणाम मानी जा रही है। यह कदम सुरक्षा बलों के साथ जारी अभियान और संवाद का हिस्सा है जिससे कई नक्सलियों ने अपने अस्तित्व की धारा को बदलते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

दंतेवाड़ा के बस्तर पंडुम कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी। अब इस अपील का असर सुकमा में देखने को मिला, जहां एक साथ इतने नक्सलियों ने हथियार डाले।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…