Brazil ने स्कूलों में स्मार्टफोन पर बैन लगाया, इस वजह से लिया फैसला

ब्रासीलिया। ब्राजील में फरवरी में शुरु होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में स्टूडेंट अपने साथ स्कूल में मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोमवार को एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत स्कूलों में बच्चों के स्मार्टफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह कदम छात्र-छात्राओं के शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने और उनका ध्यान मोबाइल से हटाने के लिए उठाया गया है। इस फैसले का समर्थन ब्राजील की सभी प्रमुख पार्टियों ने किया, जिसमें विपक्षी पार्टियां भी शामिल हैं। कई अभिभावकों और छात्रों ने भी इस कदम का स्वागत किया है। यह कदम ऑस्ट्रेलिया द्वारा बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर बैन लगाने के बाद लिया गया है। वहां भी 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिबंध लगाया गया है।
फरवरी से लागू होगा ये नियम
- स्कूलों में स्मार्टफोन का उपयोग केवल आपातकाल, विकलांगता स्थिति, या शैक्षिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा।
- यह कानून फरवरी में शुरू होने वाले नए सेशन से प्रभावी होगा।
- शिक्षा मंत्री कैमिलो सैन्टाना ने बताया कि बच्चों का कम उम्र में ऑनलाइन होना, माता-पिता के लिए मुश्किल हो गया है, और स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाने से इसे नियंत्रित किया जा सकेगा।





