Bollywood news :TMKOC के तारक का बयान, बताई शो छोड़ने की वज़ह

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा 14 सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है. आज भी लोग इन किरदारों को खूब प्यार करते हैं. शो में पहले तारक मेहता का किरदार शैलेश लोढ़ा निभाते हुए नजर आते थे लेकिन उन्होंने अचानक से शो को छोड़ दिया था जिसके बाद हर कोई चौंक गया था. शैलेश ने शो छोड़ने के पीछे की वजह एक इंटरव्यू में बताई थी.

शैलेश लोढ़ा ने कई सालों तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मेहता साहब का किरदार निभाया है. उन्होंने शो छोड़ने के बाद प्रोड्यूसर्स के बारे में बहुत कुछ बोला था.

एक इंटरव्यू में शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने के पीछे की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था- सब टीवी पर एक शो आया था गुड नाइट इंडिया जिसमें उन्होंने मुझे बतौर गेस्ट बुलाया था. अब मैं गया तो प्रोड्यूसर का फोन आया, आप कैसे गए वहां और उन्होंने बहुत ही असभ्य भाषा में बात की. जो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुई. एक बार और हमारी भिड़ंत हो चुकी थी सेट पर. जब उन्होंने कहा था यहां सब काम करने वाले मेरे नौकर हैं. तो मैंने कहा भाई मुझसे नहीं होगा. मैंने 17 फरवरी 2022 की बात है मैंने मेल कर दिया. लेकिन मैं जाता रहा सेट पर. सेट पर मैं इसलिए जाता रहा किये पूरा कर लेंगे. लेकिन हुआ ये कि उन्होंने नवंबर महीने का पैसा रोक लिया. फिर मैंने अल्टीमेटिल एक मेल किया 5 अप्रैल को  अगर आप इसे रिलीज नहीं करते हैं तो मैं कल से नहीं आऊंगा. फिर मैंने 6 अप्रैल से जाना छोड़ दिया.

शैलेश ने आगे कहा था- दूसरी चीज आप कहीं से काम छोड़ रहे हैं तो मैं ये साइन करके दूं, लिखकर दूं मैं सोशल मीडिया पर भी जाऊंगा तो आपसे पूछकर जाऊंगा. मैं मीडिया से बात नहीं करूंगा. मैंने कहा मैं ये दस्तखत नहीं करूंगा इसलिए मैं एनसीएलटी में गया. कोर्ट ने कहा कि आप सेटलमेंट करके पैसा दीजिए. उन्होंने कोर्ट में पैसा दे दिया और मैंने उनके किसी एग्रीमेंट पर साइन नहीं किया.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई