Bollywood news : सलमान खान स्टार्र ‘सिकंदर’ की टीजर रीलिज, फुल फॉर्म में नजर आए भाई जान

मुंबई: सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर खत्म हो चुका है. इस चंद मिनट के टीजर में सलमान खान ने जो धमाका किया है उसकी गूंज बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख देगी. इसमें सलमान खान अपनी फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं,उनके साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी एकदम फ्रेश लग रही है.फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस ने इसे जबरदस्त अंदाज में पेश किया है. टीजर में एक्शन का तड़का, दमदार डायलॉग्स और इमोशंस की सही खुराक मिल है जो फैंस के एक्साइटमेंट को और बढ़ा रही है.

पहले ही सीन से सिकंदर आपको पकड़ लेता है! सलमान खान की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस एक अलग ही लेवल पर है. उनके जबरदस्त डायलॉग्स और धुआंधार एक्शन सीक्वेंस देख आप सीट से उछल पड़ेंगे. भाईजान की एनर्जी,जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर के साथ मिलकर एक ऐसा माहौल बनाती है,जो रोंगटे खड़े कर दे. ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन एंटरटेनर नहीं,बल्कि एक ऐसा एक्सपीरियंस होने वाला है जो सालों तक याद रखा जाएगा.

‘सिकंदर’ के टीजर में भाईजान का जो जलवा दिखा है, वो किसी धमाके से कम नहीं! जैसे ही स्क्रीन पर सलमान खान आते हैं,उनके दमदार डायलॉग्स सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ‘इंसाफ नहीं, साफ करने आया हूं!’ – बस इस एक लाइन में सिकंदर के तेवर समझ आ जाते हैं. ये सिर्फ कानून की लड़ाई नहीं,बल्कि सिस्टम की सफाई का ऐलान है. और फिर आता है दूसरा धांसू डायलॉग— ‘कायदे में रहो… फायदे में रहो. ‘वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो!’एक के बाद एक झन्नाटेदार डायलॉग्स से सलमान खान ने फैंस को हिलाकर रख दिया है.

एक तरफ जहां एक्शन और इमोशंस का तूफान चलता है,वहीं रश्मिका की मौजूदगी इसमें एक अलग तड़का लगा रही हैं. ये टीजर धमाकेदार एक्शन,जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल गहराई से भरी कहानीकी झलक है, जो सिकंदर को 2025 की सबसे मोस्टअवेटेड फिल्मों में शामिल कर रहा है.

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी ‘सिकंदर’ एक बार फिर सलमान खान के साथ उनकी सुपरहिट जोड़ी का जादू वापस लाने का वादा करती है. किक और जुड़वा जैसी ईद पर रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की याद दिलाते हुए,ये फिल्म भी उसी लेवल की रिकॉर्ड तोड़ एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार है.सिकंदर इस ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई