Bollywood news : कुनिका सदानंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘उदित नारायण ने जो किया, वो ठीक किया…

मुंबई: 69 साल के उदित नारायण का जब से फैंस को किस करने वाला वीडियो वायरल हुआ है तब से वो मुसीबत में फंस गए हैं. कोई ना कोई एक्टर या फिर बड़ा सितारा उनके इस इंसीडेंट पर लगातार कमेंट कर उन पर कमेंट कर रहा है.अब इस मामले में टीवी और फिल्म एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने चुप्पी तोड़ी है. इन्होंने एक्टर को लेकर ऐसी बात कह दी कि उनका बयान आग की तरह वायरल हो रहा है.

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कुनिका ने उदित नारायण के फैन को लिपकिस करने वाले मोमेंट को सही ठहराया. एक्ट्रेस ने कहा- ‘उदित नारायण ने जो भी किया वो ठीक किया. लेकिन गलत जगह पर किया.गाल पर देता लेकिन अब….’

लड़की भी तो आगे आई थी कुनिका ने उदित नारायण का बचाव करते हुए कहा- ‘मैं किसी को दोष नहीं दे रही. अब लड़की भी तो आगे आई थी. अब कोई आदमी पर ही दोष क्यों डाल रहा है. क्या तुमने किस किया? अब आपकी थाली में सज के लड्डू आएंगे तो फिर आप क्या खाएंगे नहीं उनको? ये सही नहीं है.सिर्फ इसलिए कि वो उदित नारायण है तो आपने क्यों चूमा उसे?’

कुनिका ने आगे कहा कि ‘जब भी कोई स्टेज शो कोई करता है तो वो अलग ही मूड में होता है. आप बहुत ज्यादा एक्साइटेड होते हैं. लोग आपकी तारीफ कर रहे होते हैं. कई बार तो आप ऐसा डांस स्टेप कर लेते हैं कि आपको पता ही नहीं होता कि आप ऐसा डांस कर सकते हैं. अब बहुत सारी औरतें मेरा कचरा करेंगी, या ट्रोल होंगी. वो क्या सोचती हैं. लेकिन आप खुद को भी तो देखो. आप सिर्फ आदमी को दोष क्यों दोगे?’ आपको बता दें, कुनिका से पहले उर्फी जावेद और मीका सिंह भी उदित नारायण किसिंग विवाद पर रिएक्ट कर चुके हैं.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई