Bollywood news : सोशल मीडिया पर छाई जाह्नवी लैम्बॉर्गिनी कार, खास दोस्त ने दिया गिफ्ट

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा पर बनी होती है. ऐसे में एक बार जाह्नवी सुर्खियों मे छा गई और इस बार चर्चा की वजह है जाह्नवी की कार. इस आलीशान कार को किसी ने जान्हवी कपूर को गिफ्ट में दी है. ये लैम्बॉर्गिनी कार जान्हवी कपूर को उनकी एक खास दोस्त ने गिफ्ट की है. बता दें कि इस गाड़ी की कीमत 4 करोड़ से 9 करोड़ के बीच बताई जा रही है. उनकी दोस्त ने इतनी महंगा गिफ्ट क्यों दिया है, अभी इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ है.
बता दें कि जाह्नवी की दोस्त ने उन्हें ये लैम्बॉर्गिनी कार गिफ्ट में दी है. इस कार को जाह्नवी की बेहद खास दोस्त अनन्या बिरला ने बेहद प्यार के साथ दी है. अनन्या बिरला और जाह्नवी बेहद खास दोस्त हैं. अनन्या बिरला ने जाह्नवी को Violet Lamborghini Huracan Evo Spyder गिफ्ट की है. इस कार के साथ उन्होंने एक गिफ्ट बॉक्स भी भेजा है, जिस पर अनन्या बिरला का नाम लिखा हुआ है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है.
बता दें कि अनन्या बिरला अरबपति बिजनेस वूमेन और सिंगर हैं. उनकी और जाह्नवी की दोस्ती काफी गहरी है. इसका सबूत सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता है. इतने कीमती गिफ्ट के बाद इन दोनों की दोस्ती एक मिसाल बन जाएगी. जाह्नवी के फैंस तो इस लैम्बॉर्गिनी कार को देखने के बाद चौंक गए हैं. हालांकि जान्हवी के पास कार का वैसे तो काफी अच्छा कलेक्शन है. अब इसमें लैम्बॉर्गिनी का नाम भी शामिल हो गया है. जान्हवी के पास टोयोटा लेक्सस, मर्सिडीज GLE 250D, BMW X5, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास शामिल हैं.





