Bollywood news: जया और रेखा थी बेस्टी, इस वजह से टुटी दोस्ती..

मुंबई। आप सभी अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा के बीच लव ट्राएंगल के बारे में तो जानते ही हैं… और ये भी जानते ही होंगे इस ट्राएंगल के चलते जया और रेखा के बीच बनती नहीं.. लेकिन क्या आप ये जानते हैं, एक समय ये दोनों पक्की सहेंलिया थी.. और रेखा, जया को दीदी भाई कहकर बुलाती थी…

जी हां.. इस बात का जिक्र यासर उस्मान की किताब ‘रेखा द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया गया है.. जिसमें बताया गया है कि रेखा ने अपनी शुरुआती कुछ फिल्मों के हिट होने के बाद साल 1972 में मुंबई के जुहू बीच अपॉर्टमेंट में अपना पहला फ्लैट खरीदा था.. और इसी अपॉर्टमेंट में जया भी रहती थी.. दोनों पड़ोसी थी.. जिसके चलते दोनों में अच्छी दोस्ती थी…और रेखा अक्सर जया के घर भी जाया करती थी.. . जया के अपॉर्टमेंट में ही रेखा की अमिताभ बच्चन से मुलाकात हुई थी.

इसी में कहा गया है कि रेखा जया को नाम लेकर नहीं बुलाती थीं. बल्कि वो हमेशा से जया बच्चन को सिर्फ दीदी नहीं, बल्कि दीदी भाई कहकर बुलाती थीं. उनके घर जाकर खूब वक्त बिताया करती थीं.

कहा जाता है कि अपनी शुरुआती कुछ फिल्मों के हिट होते ही रेखा ने 1972 में मुंबई में अपना पहला फ्लैट खरीद लिया था. जहां पर रेखा ने फ्लैट खरीदा था वो अजंता होटल से जुहू के बीच अपॉर्टमेंट में शिफ्ट हुईं. इसी अपॉर्टमेंट में जया पहले से रहती थीं और फिल्मों में काफी नाम कमा चुकी थीं.

इस किताब में ये भी जिक्र है कि रेखा और जया की दोस्ती में दरार उस वक्त आई जब अमिताभ बच्चन ने 1973 में जया से शादी कर ली.अमिताभ के प्रति रेखा ने अपने इश्क को कभी खुलेआम तो नहीं, लेकिन सिमी गरेवाल के शो में बातों ही बातों में जाहिर जरूर किया है.

मिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा के बीच लव ट्राएंगल तो ‘सिलसिला’ फिल्म में दिखाया गया है. कहा जाता है कि रेखा बिग बी के इश्क में दीवानी थीं लेकिन दोनों की बात शादी तक नहीं पहुंच पाई. हालांकि इन तीनों की साथ में आई फिल्म ‘सिलसिला’ इसी वजह से काफी सुर्खियों में रही. क्योंकि इसने इन तीनों के बीच प्यार का ऐसा ट्राएंगल दिखाया गया जिसे लोगों ने रियल लाइफ से कनेक्ट करके देखा. लेकिन क्या आपको पता है रेखा और जया बच्चन एक वक्त में पक्की सहेलियां थीं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई