Bollywood news : बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ‘छावा’, बढ़ी कलेक्शन की स्पीड

मुंबई: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 17 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिर भी दर्शकों में इसे देखने का क्रेज बना हुआ है. इतने दिन बीतने के बावजूद फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं आई है, बल्कि कलेक्शन की स्पीड बढ़ी है.

फिल्म ‘छावा’ को डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म रिलीज के बाद आज तीसरा रविवार है. ऐसे में छुट्टी होने के वजह से आज इसकी कमाई में फायदा देखने को मिल रहा है. बता दें कि मूवी ने अपने पहले वीक में ही 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था. ये फिल्म साल 2025 की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. इस फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य के सम्मानित दूसरे सम्राट संभाजी महाराज के जीवन और संघर्षों पर आधारित है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ कमा लिए हैं.

छावा के मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने बीते 16 दिनों में 447.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. आज 17वें दिन फिल्म ने दोपहर 2.30 बजे तक फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, 13.87 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके चलते फिल्म ने टोटल कमाई 461.13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. हालांकि अभी ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इसमें थोड़ा फेरबदल हो सकता है. बता दें कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 31 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई