BOLLYWOOD NEWS : तमन्ना और विजय के ब्रेकअप की खबरों के बीच राशा का खुलासा, कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड के लवबर्ड तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पिछले कई दिनों से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. हालांकि इसपर दोनों में से किसी ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है. इसी बीच रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी ने विजय और तमन्ना को लेकर बड़ा खुलासा किया और कहा कि वो दोनों मेरे ‘गॉडपेरेंट्स’ है.

दरअसल राशा थडानी की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा के साथ बहुत गहरी दोस्त है. हाल ही में तीनों ने एकसाथ जमकर होली भी खेली थी. जिसकी फोटोज खासा वायरल हुई थी. वहीं अब तमन्ना और विजय के ब्रेकअप की खबरों के बीच राशा ने फिल्मफेयर से खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस संग अपनी पहली मुलाकात से लेकर उनके साथ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की.

राशा ने कहा कि, “हमारे मिलने की कहानी बहुत है. हम किसी की बर्थडे पार्टी में मिले थे. जहां मैं स्टेज पर डांस कर रही थी, तभी तमन्ना वहां आती है और हम दोनों साथ डांस करने लगते हैं. बस इतना ही हम दोनों के लिए काफी था. अब तो मैं उन दोनों से इतना घुलमिल गई हूं कि मुझे लगता है वो ही मेरे सबसे करीबी है..”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, अब तो मुझे ये भी लगता है कि मैं उनके बिना क्या करूंगी. क्योंकि वो मेरे गॉडपेरेंट्स की तरह हैं.” बता दें कि राशा थडानी के 20वें बर्थडे की पार्टी में भी तमन्ना भाटिया शामिल हुई थी. जहां दोनों ने जमकर डांस किया था. वहीं इससे पहले ये तीनों होली पार्टी में धमाल मचाते नजर आए थे.

वर्कफ्रंट की बात करें राशा थडानी ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये फिल्म 14 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी. वहीं तमन्ना आखिरी बार साउथ फिल्म ‘अरनमनई 4’ में और विजय को ‘मर्डर मुबारक’ और ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ में नजर आए थे. अब वो जल्द ही फिल्म ‘उल जलूल इश्क’ में दिखाई देंगे.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई