महिला का डेढ़ साल की बेटी के साथ पेड़ पर लटका मिला शव..

छतरपुर। छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी के शव पेड़ से टंग मिले हैं। महिला और उसकी बेटी गुरुवार से लापता थी। पति जब खेत पर पहुंचा तो वहां दोनों के शव पेड़ से टंगे मिले। इधर, थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद लग रहा है।

घटना थानाक्षेत्र के नारायण बाग पहाड़ी के पास की है, जहां द्रोपती पत्नी रामकरण अहिरवार और उसकी डेढ़ साल की बेटी मोना के शव पेड़ से टंगे मिले। मृतिका महिला लवकुशनगर की रहने वाली है। वह छतरपुर में पति के साथ किराए से रहती थी। उसका पति पेट्रोलपंप पर काम करता है।

सुबह महिला का पति घर पहुंचा, तो वह नहीं मिली। उसने खेत पर जाकर देखा तो बेटी के साथ पत्नी का शव पेड़ से टंगे मिला। इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। मामला अभी संदिग्ध है। मामले की हकीकत पुलिस की जांच के बाद भी सामने आ सकेगी। पुलिस ने दोनों शव उतरवाकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।

मामले की जांच कर करेंगे कार्रवाई

बाल्मीकि चौबे, थाना प्रभारी, सिविल लाइन ने कहा कि हमें सूचना मिली थी पेड़ पर दो शव टंगे हुए हैं। सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। महिला और डेढ़ साल की बच्ची फांसी पर लटकी मिली। मामले की जांच की जा रही है।

हमारे बीच नहीं था कोई विवाद

रामकरण अहिरवार, मृतिका का पति ने कहा कि एक दिन पहले से ही वह लापता थी। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक महिला ओर बच्ची के शव पेड़ से टंगे हैं, वहां जाकर देखा तब पता चला। हमारे बीच कोई विवाद नहीं था। वह अपने घरवालों की समस्याओं को लेकर परेशान रहती थी। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई