Body In Kharun: महादेव घाट में मिली महिला की लाश, पुलिस जुटी जांच में

रायपुर। रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में एक महिला की संदिग्ध लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी के किनारे महिला के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया है। महिला के शव में पुलिस को चोट के निशान नहीं मिले है। मृतिका का नाम सावित्री पटेल पुलिस द्वारा बताया जा रहा है।

पुलिस जांच और साक्ष्य जुटाने का कार्य जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों को जानकारी पुलिस ने दी है। मृतिका के परिजनों से मामले में पूछताछ करने के बाद जानकारी सार्वजनिक करने की बात अफसर कह रहे है। महिला ने आत्महत्या की, या उसकी हत्या हुई, दोनाे एंगल से जांच पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई