Body Elections 2025: कांग्रेस ने हंगामे के बीच देर रात किया महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, रायपुर से दिप्ती प्रमोद दुबे और बिलासपुर से प्रमोद नायक को मिला टिकट, देखें लिस्ट

Body Elections 2025 (रायपुर) : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 10 महापौर, 40 नगर पालिका और और 114 नगर पंचायत के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। रविवार को देर रात राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की अध्यक्षता में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बता दें कि, रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक को उम्मीदवार बनाया गया है। जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू चुनाव लड़ेंगे। वहीं, 9 नगर पालिका की सीटों को होल्ड किया गया है।

इसके साथ ही रायपुर के 70 पार्षदों की सूची भी तैयार कर ली गई है, जिसमें 6 रनिंग पार्षदों के टिकट कट गए हैं। वहीं, 5 वार्डों के उम्मीदवारों पर पैच फंसा हुआ है। सभी पार्षदों की सूची आज 12 बजे तक जारी हो सकती है।

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, रायपुर में दीप्ति प्रमोद दुबे को टिकट

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई