Body election battle: मंत्री केदार कश्यप ने लगाया आरोप, कहा- कांग्रेस में टिकट खरीदी-बिक्री का चल रहा खेल

Body election battle (रायपुर) : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव नजदीक है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकटों की खरीदी बिक्री चरम पर, कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस के नेतृत्व पर यह आरोप लगाते आए हैं।
कांग्रेस में जो प्रत्याशी अपनी टिकट को पैसे से खरीदता है वह जनप्रतिनिधि बनकर वह पैसा जनता से वसूल करता है अब तक का कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब वह संगठन में रहते हैं तो टिकटों की खरीदी बिक्री करके पैसों की लूट करते हैं और जब सत्ता में रहते हैं तो गरीब जनता को नोच कर, भ्रष्टाचार के माध्यम से पैसा अर्जित करते हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस का एजेंडा केवल लूट है अतः जनता को सावधान रहना चाहिए कि कोई भी कांग्रेस का प्रत्याशी चुनकर आएगा तो वह केवल भ्रष्टाचार ही करेगा।





