बिलासपुर में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन अंतिम चरण में 12वीं की कॉपियों की जांच पूरी, 10वीं की उत्तर पुस्तिकाएं भी जल्द जांची जाएंगी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। इस बार बिलासपुर जिले को करीब दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का टारगेट दिया गया था। इसमें 12वीं कक्षा की 77,549 कॉपियों का मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। वहीं 10वीं कक्षा की करीब 21 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य अब अंतिम चरण में है, जिसे 14 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।

जिले में दो प्रमुख मूल्यांकन केंद्र—महारानी लक्ष्मीबाई स्वामी आत्मानंद स्कूल और सरकंडा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल—में मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। इन केंद्रों में तीन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अभी बाकी है। मूल्यांकन कार्य में लगभग 700 शिक्षक और व्याख्याता लगाए गए हैं जो पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।

20 दिन में जांची गईं 1.75 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक 20 दिनों में लगभग 1 लाख 75 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा चुकी है। यह कार्य समय पर पूरा करने के लिए मंडल सचिव और अधिकारी लगातार केंद्राध्यक्षों से संपर्क में हैं और मूल्यांकन की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं।

मूल्यांकन कार्य के बाद केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों को फाइनल अंक सूची में भरकर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल मई महीने में बोर्ड परीक्षा का वार्षिक परिणाम जारी कर देगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं