बांग्लादेश में नई पार्टी BMJP अल्पसंख्यकों की आवाज बन चुनाव मैदान में उतरेगी

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा के बीच, ‘बांग्लादेश माइनॉरिटी जनता पार्टी’ (BMJP) ने दावा किया है कि वह हिंदुओं की आवाज बनेगी। पार्टी फरवरी के चुनाव में 91 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और इसका लक्ष्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

पार्टी के अध्यक्ष सुकृति कुमार मंडल ने कहा कि पार्टी उन क्षेत्रों पर ध्यान देगी जहां हिंदू मतदाता 20 से 60 प्रतिशत तक हैं। उन्होंने भारत से भी समर्थन की अपील की और कहा कि अवामी लीग के बजाय सिर्फ हिंदू मुद्दों का समर्थन किया जाना चाहिए।

BMJP किसी भी मुख्यधारा की पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है, चाहे वह बीएनपी हो या जमात-ए-इस्लामी। मंडल ने पार्टी के पांच सूत्रीय एजेंडे का खुलासा किया, जिसमें धर्मनिरपेक्ष बांग्लादेश, संघीय व्यवस्था, प्रत्येक प्रांत के संवैधानिक अधिकार, पाठ्यपुस्तकों में सुधार और अल्पसंख्यकों के समान अधिकार सुनिश्चित करना शामिल है।

मंडल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य भेदभावमुक्त समाज बनाना है और हिंदुओं को उनकी जमीन और संपत्ति पर सुरक्षित महसूस कराना है। पार्टी का मानना है कि मुख्यधारा में बने रहकर ही अल्पसंख्यक अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई