बीएमसी चुनाव नतीजों में अजित पवार गुट को झटका, नवाब मलिक के भाई की हार

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका समेत 29 नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणामों के बीच अजित पवार गुट को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

कप्तान मलिक ने मुंबई के कुर्ला वेस्ट क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अशरफ आजमी ने जीत दर्ज की है। मुकाबला कड़ा माना जा रहा था, लेकिन अंततः मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में फैसला दिया। अशरफ आजमी की जीत को इलाके में कांग्रेस के लिए अहम सफलता माना जा रहा है।

इस वार्ड में कांग्रेस, बीजेपी और एनसीपी के बीच सीधा मुकाबला था। कांग्रेस की ओर से अशरफ आजमी, बीजेपी से रुपेश नारायण पवार, एनसीपी से कप्तान मलिक और एनसीपी (एसपी) से अभिजीत दिलीप कांबले मैदान में थे।

चुनाव के दौरान नवाब मलिक और उनके परिवार को लेकर भी काफी विवाद देखने को मिला था। अजित पवार गुट की ओर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों को टिकट दिए जाने पर सवाल उठे थे। कप्तान मलिक को वार्ड 165, उनकी बहन डॉ. सईदा खान को वार्ड 169 और कप्तान मलिक की बहू बुसरा नदीम मलिक को वार्ड 170 से टिकट दिया गया था। इसे लेकर पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह नाराजगी देखने को मिली थी। अब कप्तान मलिक की हार को इसी विवाद और चुनावी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसी बीच बीएमसी चुनाव में एक और बड़ा नाम हार का सामना करता नजर आया है। पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की बेटी योगिता गवली भी चुनाव नहीं जीत सकीं। उन्होंने बायकला वार्ड नंबर 207 से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रोहिदास लोखंडे ने जीत हासिल की।

इन नतीजों से साफ है कि इस बार मतदाताओं ने कई बड़े नामों को नकारते हुए अलग फैसला लिया है, जिसका असर प्रमुख राजनीतिक दलों और प्रभावशाली परिवारों पर भी पड़ा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई