नशीली पदार्थों की तस्करी पर चोट, रायपुर में दो गिरफ्तार

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेन्द सिंह के द्वारा पूर्व से चलाए जा रहे विशेष अभियान निजात के तहत अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 28.12.24 को थाना डीडी नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी बिजली ऑफिस के पास दो व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली पदार्थ रखे हैं। कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन द्वारा थाना प्रभारी डीडी नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी डी डी नगर के नेतृत्व में थाना डीडी नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज कलेत एवं राकेश साहू निवासी डीडी नगर रायपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में प्रतिबंधित नशीली पदार्थ कोडिन सिरप रखा होना पाया गया

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई