कांग्रेस के ‘संगठन सृजन’ से बाहर रहेंगे ब्लॉक अध्यक्ष

बूथ, सेक्टर और मंडल कमेटियों का गठन जल्द, 30 सितंबर तक नियुक्तियां पूरी करने का लक्ष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन फिलहाल इसमें ब्लॉक अध्यक्षों को शामिल नहीं किया गया है। अधिकांश ब्लॉक अध्यक्षों के नाम लगभग तय हो चुके हैं और बूथ, सेक्टर व मंडल कमेटियों के गठन के बाद 307 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी।

राहुल गांधी के निर्देश पर शुरू इस अभियान का उद्देश्य संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करना है। इसके तहत 1200 मंडल कमेटियां बनाकर 25 हजार से अधिक पदाधिकारी तैयार किए जा रहे हैं। पहले चरण में बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर तक नियुक्तियां होंगी, इसके बाद जिला स्तर पर कार्यक्रम शुरू होगा। जिला अध्यक्षों के चयन के लिए एआईसीसी ऑब्जर्वर भेजेगी।

एससी, एसटी, ओबीसी और महिला प्रतिनिधित्व पर जोर

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में उदयपुर और रायपुर अधिवेशन का फार्मूला लागू होगा—50% पदाधिकारी 50 वर्ष से कम उम्र के होंगे। साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि सभी वर्ग संगठन से जुड़े रहें।

प्रत्येक मंडल में 21 पदाधिकारी होंगे। एक अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, तीन सचिव, तीन सहसचिव, एक सोशल मीडिया समन्वयक और नौ कार्यकारिणी सदस्य। संख्या स्थान के अनुसार बदल सकती है।

30 सितंबर तक लक्ष्य पूरा होगा

प्रदेश कांग्रेस ने 30 सितंबर 2025 तक बूथ से लेकर जिला अध्यक्षों तक सभी नियुक्तियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है। पहली बार मंडल स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। मंडल के बाद सभी ब्लॉक कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई