पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ रणनीति

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में नौ चरणों में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। इन यात्राओं के जरिए राज्य की सभी विधानसभा सीटों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्राओं का समापन कोलकाता में एक विशाल रैली के साथ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

परिवर्तन यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा नेता नितिन नवीन, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अलग-अलग चरणों में शामिल होंगे।

यात्राओं को राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता लीड करेंगे। इस दौरान 60 से अधिक बड़ी सभाएं और 300 से ज्यादा छोटी सभाएं आयोजित की जाएंगी।

दो मार्च को हावड़ा से शुरुआत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को हावड़ा में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पहले चरण में 1 मार्च को कूचबिहार, कृष्णानगर, कुल्टी, गरबेटा और रायदिघी से यात्राएं शुरू होंगी। 2 मार्च को इस्लामपुर, संदेशखली, हसन और अमता से यात्रा निकलेगी।

होली के कारण 3 और 4 मार्च को कार्यक्रम स्थगित रहेगा और 5 मार्च से दोबारा शुरू होगा। नौ यात्राएं करीब 5,000 किलोमीटर की दूरी तय कर राज्य की सभी विधानसभा सीटों तक पहुंचेंगी।

चुनावी पृष्ठभूमि

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा ने 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्ष का दर्जा हासिल किया था।

अब भाजपा नई रणनीति के तहत परिवर्तन यात्रा के जरिए राज्य में जनसंपर्क अभियान को तेज करने जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई