भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान:सीएम विष्णुदेव साय बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज बीजेपी पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने X पर जिसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, राष्ट्रनिर्माण में तत्पर, जनसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के तहत आज निवास कार्यालय में पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। आप सभी से आग्रह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी मार्गदर्शन में प्रारंभ हुए इस अभियान से जुड़ें और “विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़” की परिसंकल्पना को साकार करने में सहभागी बनें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा , विधायक पुन्नुलाल मोहले , प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विकास मरकाम, जयंती पटेल, छगन मूंदड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई