भाजपा कार्यकर्ताओं को अब मंत्रियों से मिलने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, प्रदेश कार्यालय में मिलेगी सुविधा

भोपाल: भाजपा कार्यकर्ताओं को अब क्षेत्र से जुड़े कामों के लिए मंत्रियों के बंगले या मंत्रालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में रोज दो मंत्री कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

समन्वय टोली की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद यह व्यवस्था 1 दिसंबर से शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने पहले ही दिन कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। प्राप्त आवेदनों को सूचीबद्ध कर संबंधित विभागों को भेजा गया है। जिन मामलों का समाधान तुरंत नहीं हो सका, उनका फॉलोअप किया जाएगा और समाधान होने पर कार्यकर्ताओं को सूचना भी दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि इससे संगठन और शासन के बीच समन्वय और मजबूत होगा तथा समस्याओं का समाधान ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी तरीके से हो सकेगा। यह व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी और केवल विशेष आयोजनों की स्थिति में इसमें बदलाव किया जाएगा।

कार्यकर्ता इस नई व्यवस्था से बेहद खुश हैं, क्योंकि अब वे सीधे मंत्री के सामने अपनी बात रख सकेंगे और क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान जल्दी कराया जा सकेगा।

इन मंत्रियों की होगी उपस्थिति (1 से 3 बजे तक)
2 दिसंबर: राकेश सिंह, दिलीप अहिरवार
3 दिसंबर: विश्वास सारंग, लखन पटेल
4 दिसंबर: कैलाश विजयवर्गीय, प्रतिमा बागरी
5 दिसंबर: विजय शाह, नरेंद्र शिवाजी पटेल

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई