भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, आठ दिग्गज रेस में

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी 21 जुलाई से पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, उससे पहले संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, अगले सप्ताह से इस दिशा में तेजी आएगी। जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है। वे फिलहाल एक्सटेंशन पर हैं और केंद्र सरकार में मंत्री बन चुके हैं। इसी कारण भाजपा नेतृत्व में बदलाव की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्षों के चयन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

करीब 10 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव 21 जून तक किया जाएगा। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कोई असमंजस नहीं चाहती।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में 8 चेहरे

भाजपा अध्यक्ष पद के लिए 8 महिला-पुरुष नेताओं के नाम चर्चा में हैं:

  • शिवराज सिंह चौहान – पूर्व सीएम, मजबूत संगठनकर्ता
  • सुनील बंसल – यूपी में सफल रणनीति, संघ से करीबी
  • धर्मेंद्र प्रधान – मंत्री, ओबीसी चेहरा
  • रघुवर दास – झारखंड में स्थिर शासन
  • स्मृति ईरानी – सशक्त महिला चेहरा
  • वानति श्रीनिवासन, तमिलिसाई सौंदर्यराजन, डी. पुरंदेश्वरी – दक्षिण भारत से प्रभावी नेता

संविधान के तहत 3 साल का कार्यकाल

भाजपा संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है और कोई नेता दो बार से अधिक यह पद नहीं संभाल सकता। नव-निर्वाचित अध्यक्ष को अपने कार्यकाल में 12 बड़े चुनावों की रणनीति बनानी होगी, जो पार्टी के भविष्य के लिए अहम साबित होंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई